कर्नाटक से एक मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी पिता को अपनी ही दो बेटियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके साथ 12 मई 2018 से उत्पीड़न कर रहा है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िताओं ने बताया कि अगर वह अपने पिता की बात नहीं मानती थीं तो वह उनके ही खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था।

2 जून सुबह 8 बजे आरोपी ने पीड़िताओं की मां के साथ भी मारपीट की और उसके पैर पर सिलाई मशीन फेंक दी क्योंकि सब्जी में उसने नमक तेज कर दिया था। इस घटना के बाद पीड़िता अपनी दोनों बेटियों को लेकर मां के घर चली गई थी। यहां पहुंचने के बाद दोनों पीड़ित बच्चियों ने अपनी आप बीती नानी को सुनाई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2019 से उनका पिता लगातार रेप कर रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक केस में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। दूसरी तरफ, एक ऐसा ही मामला गुजरात के अहमदाबाद से भी सामने आया था। यहां पिता ने कई सालों तक अपने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

इसके बाद, पीड़िता गर्भवती हो गई थी। अस्पताल में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद परिजनों ने बेटी से उसके बच्चे के पिता के बारे में पूछा था। पीड़िता ने जब आरोपी पिता की सच्चाई परिजनों को बताई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दिहाड़ी-मजदूर का काम करता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।