यूपी के बांगरमऊ(उन्नाव ) से सत्ताधारी बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़तीं दिख रहीं हैं। विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पिता ने रेप का मुकदमा वापस न लेने पर विधायक और उनके करीबियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। कहा था कि सत्ता का दुरुपयोग कर विधायक ने उन्हें जेल भिजवा दिया। पीड़िता के पिता पप्पूर सिंह की मौत सोमवार(नौ अप्रैल) को सुबह हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अतुल के मुताबिक पेट दर्द और उल्टी होने की समस्या पर पुलिस ने रविवार रात(आठ अप्रैल) उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार(नौ मार्च) को सुबह मौत हो गई। इस घटना के बाद उन्नाव ही नहीं राजधानी लखनऊ में भी राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के बहाने कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
उधर घटना के बाद दबाव में आई सरकार ने कार्रवाई भी शुरू की। संबंधित माखी थाने के दारोगा को जहां निलंबित कर दिया गया, वहीं विधायक के चार समर्थकों की गिरफ्तारी भी हुई।
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार(आठ अप्रैल) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंगले के सामने परिवार के साथ पहुंचकर आत्महत्या की कोशिश की थी। आरोप था कि पिछले साल विधायक और उनके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मगर पुलिस दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आत्महत्या की कोशिश करने पर पुलिस ने पीड़िता को कस्टडी में ले लिया था। उधर इससे पहले चार अप्रैल की शाम को पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गांव को टिंकू सिंह से लड़ाई हो गई थी।
He was admitted to hospital last night by Police after he complained of abdominal pain & vomiting. He passed away in early morning hours: Dr Atul, District hospital, Unnao on father of rape victim. The victim along with her family had attempted suicide outside CM residence, y’day pic.twitter.com/UqBoSI6EfI
— ANI UP (@ANINewsUP) April 9, 2018
पप्पू सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायक सेंगर के भाई अतुल सिंह ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और उल्टे पुलिस को सौंप कर जेल भिजवा दिया। रविवार को जब पप्पू सिंह की हालत खराब हुई तो उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चिकित्सको को पेट दर्द और उल्टी होने की बात कही। इस बीच सोमवार की अलसुबह ही पप्पू का निधन हो गया। जिससे पीड़िता परिवार ही नहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। उधर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि उन्हें फंसाने के लिए दुष्कर्म की बात कही जा रही। महिला के भाई हिस्ट्रीशीटर हैं, उन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वे एक युवक का अपहरण कर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर चुके हैं।
These people thought I helped them & they haven’t left any platform to defame me. I request administration to probe this well & punish the real culprit: Kuldeep Singh Sengar, BJP MLA from Unnao against whom a woman leveled rape allegations & attempted suicide outside CM residence pic.twitter.com/WRFztZlsby
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2018
