उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार (28 जून) को गैंगरेप में नाकाम होने पर 4 युवकों ने एक महिला को जहर पिलाकर मार डाला। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही 4 लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला: महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को सत्संग में गया था। उस दौरान गांव के चार लोग उसके घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला को कुछ जहरीला पदार्थ पिला दिया। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ने मरने से पहले स्वयं उसे यह बात बताई थी।

National Hindi News, 30 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

वीडियो क्लिप भी बनाई: महिला के पति के मुताबिक, पीड़िता ने मौत से पहले बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका वीडियो भी बनाया, ताकि उसे ब्लैकमेल कर सकें। इस दौरान विरोध जताने पर महिला को जहर देकर मार डाला गया। पुलिस के मुताबिक, पति की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, महिला ने खुद जहर खाया।

Bihar News Today, 30 June 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


मामले की जांच में जुटी पुलिस: एसपी (देहात) आदित्य प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।