छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक शख्स ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के टॉयलेट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की खबर महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।
परिजन का कहना है कि गर्लफ्रेंड शादी करने का प्रेशर दे रही थी, उसने धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा देगी। इन्हीं बातों से परेशान होकर शख्स सुसाइड जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो गया।
सुसाइड करने से पहले शख्स ने अपने दोस्त को एक वॉयस नोट भेजा था, जिसमें उसने अपने प्रेमिका और उसके तीन दोस्तों पर खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि उनका 28 साल का भांजा जगबंधु साहू उर्फ जग्गू एक लड़की के साथ रिश्ते में था। दोनों चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी थे, वह उस लड़की से शादी करना चाहता था मगर लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
सगाई के बाद लड़की अपने मंगेतर और बॉयफ्रेंड दोनों के संपर्क में थी। यह बात जब जग्गू को पता चली तो उसने गर्लफ्रेंड से रिश्ता खत्म कर लिया। हालांकि लड़की इस बात पर अड़ गई कि वह उससे शादी करे। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की जग्गू को ब्लैकमेल करने लगी। आरोप है कि लड़की ने जग्गू से कहा था कि अगर उसने शादी नहीं की तो इसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी। जग्गू ने पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा भी पास कर ली थी, लड़की ने उससे कहा था कि वह पुलिस में उसकी शिकायत करेगी। इसके बाद उसकी नौकरी भी नहीं लग पाएगी।
लड़की की धमकी देने के बाद जग्गू परेशान था, एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड अपने चार दोस्तों के साथ रात मेंलएक शादी में आई थी। उसने वहां जग्गू को बुलाया था, इस समय दोनों में कुछ बात हुई। जग्गू ने अपना मोबाइल अपने एक दोस्त को दे दिया और कहा कि थोड़ी देर में आ जाऊंगा। हालांकि बाद जग्गू नहीं लौटा और फिर उसकी मौत की खबर मिली।
दोस्त को भेजे वॉयस मैसेज में जग्गू ने क्या कहा था?
जग्गू ने कथित वॉयस मैसेज में कहा था कि गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों ने ऐसा प्लान बनाया है कि उसे खुदकुशी करनी पड़ रही है। मैं उससे प्यार करता हूं और शादी भी करना चाहता था, लेकिन उसने घर में आकर हंगामा किया। मैं घर में बता नहीं सकता कि क्या हुआ है, लेकिन इन लोगों को किए की सजा जरूर दिलाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।