इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं ओहियो के कुख्यात सीरियल किलर जेफरी लियोनेल डेहमर की। डेहमर एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 17 लोगों को बेहरमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा था। कत्ल करने के बाद भी यह सीरियल किलर शव के साथ कुकर्म करता था। इससे भी मन नहीं भरता था तो वह शव के हिस्से खा जाता था।
जेफरी लियोनेल डेहमर का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में 21 मई, 1960 को हुआ था। यह वह शख्स था जिसने ओहियो में सन् 1978 से 1991 तक दहशत का माहौल बना दिया था। इन 13 साल में डेहमर ने करीब 17 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इस सीरियल किलर का शिकार अक्सर पुरुष होते थे।
जेफरी डेहमर पुरुषों को मारने से पहले उन्हें खूब तड़पाता था। वह बेहरमी से पीट-पीटकर पहले पुरुषों की जान लेता था बाद में उनके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस सीरियल किलर का इससे भी मन नहीं भरता था तो वह उन शवों के अंग काटकर खा जाता था। कहा जाता है कि इस सीरियल किलर को शव के अंग जमा करने की सनक थी।
सीरियल किलर जेफरी डेहमर को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह अपना 18वां शिकार करने में नाकामयाब रहा। डेहमर का 18वां शिकार बनने वाला शख्स किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकला था और अपनी आप बीती पुलिस को बताई थी। पुलिस ने डेहमर को 22 जुलाई 1991 को गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने इस सीरियल किलर के घर से क्षत-विक्षत हालत में कई शव बरामद किए थे। मई 1992 को ओहियो की कोर्ट ने जेफरी डेहमर को केवल 15 लोगों की हत्या का दोषी पाया था और फैसला सुनाते हुए 957 साल की जेल की सजा सुनाई थी। वहीं 28 नवंबर 1994 को जेल में सजा काट रहे जेफरी डेहमर की मौत हो गई थी।