एक बाप किस तरह से अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बन जाता है ये घटना बेहद रोमचक है। काइली सूडर्स बहुत दिनों से प्रॉम पार्टी में जाने को लेकर बहुत दिनों से प्लान कर रही थी। काइली सूडर्स अपने बॉयफ्रेंड कार्टर ब्राउन के साथ पार्टी में जाने के बेहद उत्साहित थी। लेकिन किस्मत ने करबट बदल ली।

दरअसल प्रॉम पार्टी के कुछ दिनों पहले ही कार्टर की कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद 18 साल की काइली बहुत अधिक चिंता में पड़ गई। इसके बाद की कहानी कुछ ऐसी है कि जिसे जानकार पत्थर दिल भी पिघल जाएगा। ब्वॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुनकर काइली बुरी तरह बिखर चुकी थी। उसने यह तय किया कि वो इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेगी। जब इस बात की जानकारी ब्वॉयफ्रेंड के पिता रॉबर्ट ब्राउन को हुई तो वे बहुत भावुक हो गए। जिसके बाद रॉबर्ट ब्राउन ने सोचा कि वे काइली की इस इच्छा को पूरी करेंगे। फिर 50 वर्षीय रॉबर्ट अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बनकर काइली के स्कूल पहुंचे। जिससे की दोनों की इच्छा पूरी हो जाए।

बता दें कि इसके लिए रॉबर्ट ने प्रिंसिपल से इवेंट में आने की इजाजत भी मांगी। इवेंट में पहुंचकर रॉबर्ट ने अपने बेटे की इच्छा पूरी की। साथ ही काइली के संग डांस भी किए और फनी फोटोस भी खिंचवाए। कार्टर के ये प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वाइरल भी हो रही है। बता दें कि अमेरिका में प्रॉम पार्टी का प्रचलन है, जिसमें हाई स्कूल के बच्चे इकट्ठे होते हैं और अपने पार्टनर के साथ डांस करते हैं।