फिल्मी दुनिया जितनी चकाचौंध भरी है उतनी ही वीरान भी। बॉलीवुड में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे मामले हैं, जहां सितारों में से खुद की ही चमक खो जाती है। ऐसा ही एक मामला 40 और 50 के दशक की एक्ट्रेस नलिनी जयवंत का था। अभिनेत्री ने उस दौर के करीब हर बड़े एक्टर के साथ काम किया। नलिनी पर्दे पर देवानंद और अशोक कुमार सरीखे कलाकारों के साथ नजर आईं। लेकिन एक ऐसा भी दिन आया जब एक्ट्रेस की लाश उनके घर से बरामद हुई। नलिनी की डेडबॉडी मौत के तीन दिन बाद मिली थी।

नलिनी जयवंत चेम्बूर के एक बंगले में रहती थीं। उनकी मौत की भनक उनके रिश्तेदारों और न ही आस पास के लोगों को लग पाई। इस पर नलिनी के पड़ोसी अजय कपूर ने बताया था कि, आस पास के लोगों ने उन्हें तब देखा जब उनकी डेडबॉडी एम्बुलेंस में रखी जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि, स्टाफ के लोगों से जानकारी मिली थी कि उनकी डेडबॉडी पर एक लड़के ने दावा किया था। जो खुद को दूर का रिश्तेदार बता रहा था। घर बंद था। पूरे घर में तीन दिन तक अंधेरा रहा। नौकर जा चुके थे। उनके पालतू जानवर सड़कों पर थे। जिनकी देखभाल पड़ोसी कर रहे थे।

नलिनी की मौत पर एक अन्य पड़ोसी योगी ने बताया था कि, ‘उन्होंने लोगों से मिलना जुलना छोड़ रखा था। कुछ साल पहले हम एक दूसरे के घर गए थे। कुछ साल पहले हुई उनके पति की मौत के बाद उन्होंने पूरी तरह सोसाइटी के लोगों से किनारा कर लिया था। मुझे नहीं लगता कि इन सालों में उनसे कोई मिलने भी आया होगा’। मामले पर थिएटर कलाकार विजया मेहता ने बताया था कि, नलिनी के पिता मेरे कजिन थे। हालांकि हमारा कुछ सालों के साथ नहीं था। जयवंत की अचानक और ऐसी मौत पर एक्ट्रेस तनुजा को भरोसा ही नहीं हो रहा था।

(और… Crime News)