दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर लगाता सवाल उठ रहे हैं। आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और रेप की शिकायतें मिल रही हैं। ताजा मामला भजनपुरा इलाके का है। यहां की 13 वर्षीय एक लड़की के साथ पहले उसके साथी ने दुष्कर्म किया, बाद में किशोरी के पिता के दोस्त ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ हफ्ते भर सामूहिक रेप किया। लड़की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।
Maharashtra Assembly Elections 2019 Voting Live Updates
कक्षा आठ की छात्रा है पीड़िता पुलिस के मुताबिक भजनपुरा इलाके की 13 वर्षीय एक लड़की सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। कुछ समय बाद उसकी सहेली के माध्यम से एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई। एक दिन किसी बहाने से लड़के ने उसको अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। हफ्ते भर उसके साथ ऐसा होता रहा। डरी सहमी लड़की ने किसी से कुछ नहीं कहा। बाद में लड़के ने उसके साथ दोस्ती भी खत्म कर ली।
Haryana Election 2019 Voting LIVE Updates
By-Elections 2019 Voting LIVE Updates
लड़की गर्भवती हुई तो घरवालों को पता चला: जब लड़की गर्भवती हो गई तो घरवालों को पता चला। उसके पिता ने पांच अक्टूबर की रात भजनपुरा थाने में इसकी जानकारी दी। अगले दिन पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग लड़के और लड़की के पिता के 26 वर्षीय दोस्त को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
