Visa free entry for indians: हाल ही में बहुत सारे देशों ने भारत से यात्रा करने वाले लोगों के लिए Visa की जरूरत खत्म कर दी है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो अब आप आसानी से विदेश की सैर करके आ सकते हैं। वीजा लगवाने की टेंशन लिए बिना अब आप कई सारे देश का चक्कर लगा सकते हैं। हाल ही में ईरान (Iran) ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल का ऐलान किया है। इससे पहले थाइलैंड ने भी भारतीय पासपोर्टधारकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था। 10 मई 2024 तक भारतीय थाइलैंड में 30 दिन की अवधि के लिए वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन देशों के बारे में जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है।
श्री लंका ने भी 31 मार्च 2024 तक भारतीयों के लिए वीजा की जरूरत खत्म कर दी है। और भारत से जाने वाले लोग 30 दिन बिना वीजा के रुक सकते हैं। मलेशिया ने भी भारतीयों के लिए 30 दिन तक वीजा फ्री ट्रैवल का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा दुनिया के किसी भी देश से केन्या जाने वाले टूरिस्ट को वीजा अप्रूवल नहीं लेना होगा।
जानें थाइलैंड, मलेशिया, ईरान, केन्या और श्री लंका के अलावा कौन से ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है।
भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री ऑफर करने वाले देशों की पूरी लिस्ट…
- 1. थाइलैंड
- 2. मलेशिया
3. केन्या
4. ईरान
5. श्री लंका
6. भूटान
7. कजाकिस्तान
8. हॉन्ग कॉन्ग
9. कुक आइलैंड
10. फिजी
11. नेपाल
12. मॉरिशस
13. सेनेगल
14. ट्यूनिशिया
15. माइक्रोनेशिया (Micronesia)
16. नीयू (Niue)
17. वानूआतू (Vanuatu)
18. ओमान
19. कतर
20. बार्बाडोस (Barbados)
21. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (British Virgin Islands)
22. डोमिनिका (Dominica)
23. ग्रेनाडा (Grenada)
24. हैती (Haiti)
25. जमैका (Jamaica)
26. मॉण्टसेराट (Montserrat)
27. सेंट किट्स एंड नेविस (St Kitts and Nevis)
28. सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनैडियंस (St Vincent and the Grenadines)
29. त्रिनिदाद एंड टोबैगो
30. अल सल्वाडोर (El Salvador)
31. मकाउ (SAR China)
32. गैबॉन (Gabon)
33. मेडागास्कर (Madagascar)
34. रवांडा (Rwanda)
इसके अलावा कई सारे ऐसे देश भी हैं जो भारतीय पासपोर्टधारकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल (visa-on-arrival) भी ऑफर करते हैं। इनमें इंडोनेशिया, मालदीव, तंजानिया, मार्शल आइलैंड, जॉर्डन, कंबोडिया, म्यांमार समेत कई दूसरे देश शामिल हैं।