आधार नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अभी तक लिंक नहीं किया है तो कर लें। अगर बैंक अकाउंट से आधार को लिंक नहीं किया तो आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बैंक अकाउंट से आधार को कैसे लिंक कर सकते हैं। इसे लिंक कराने की आखिरी तारीख पहले 31 दिसंबर 2017 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया है।
SBI के खाताधारक कैसे करें लिक: बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अकाउंट होल्डर स्टेट बैंक के किसी भी एटीएम पर जाकर अपने आधार को अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। सबसे पहले इसके लिए अपने डेबिट कार्ड को मशीन में स्वाइप करना है। फिर पिन नंबर डालना है। इसके बाद “Service – Registrations” पर जाना है। इसके बाद अकाउंट का प्रकार सिलेक्ट करना है। इसके बाद आधार नंबर डालना है। फिर आधार नंबर कन्फर्म करने के लिए दोबारा डालना है। ऐसा करते ही आधार नंबर लिंक हो जाएगा।
SBI इंटरनेट बैंकिंग से: सबसे पहले यूजर को अपनी नेट बैंकिंग से लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद माय अकाउंट में लिंक यॉर आधार नंबर (Link your Aadhaar number) पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद अकाउंट टाइप सिलेक्ट करने और आधार नंबर डालने का ऑप्शन आएगा। यह डालकर सबमिट करना है। लिंक होने की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी।
ICICI बैंक: बैंक की मोबाइल ऐप (mobile) से, सबसे पहले ऐप में लॉगिन करना है। इसके बाद सर्विसेज पर क्लिक करना है। इसके बाद इंस्टाबैंकिंग सर्विसेज में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना है। यहां अपना आधार नंबर डालकर सबमिट कर देना है।
ICICI इंटरनेट बैंकिंग से: सबसे पहले नेटबैंकिंग में लॉगिन करना है। यहां आपको आधार नंबर अपडेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां आधार नंबर डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
ICICI बैंक के ATM से: सबसे पहले ATM पर जाकर कार्ड स्वाइप करना है। फिर पिन डालना है। इसके बाद मोर ऑप्शन पर जाकर आधार अपडेशन का ऑप्शन सिलेक्ट करना है। यहां अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करना है।
HDFC बैंक की नेटबैंकिंग से: सबसे पहले नेटबैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करना है। इसके बाद अकाउंट्स ऑप्शन में जाकर रिक्वेस्ट सेक्शन में जाना है। यहां व्यू/अपडेट आधार का विकल्प मिल जाएगा। यहां अपना आधार नंबर डालकर अपडेट पर क्लिक कर दें। इसके बाद कन्फर्म पर क्लिक कर दें। यह करते ही आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
HDFC मोबाइल बैंकिंग से: सबसे पहले मोबाइल ऐप में लॉगिन करना है। इसके बाद अकाउंट्स ऑप्शन में जाकर रिक्वेस्ट सेक्शन में जाना है। यहां व्यू/अपडेट आधार का विकल्प मिल जाएगा। यहां अपना आधार नंबर डालकर अपडेट पर क्लिक कर दें। इसके बाद कन्फर्म पर क्लिक कर दें।
AXIS बैंक इंटरनेट बैंकिंग से: सबसे पहले नेटबैंकिंग से अपने अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद आधार सीडिंग पर क्लिक कर दें। यहां अपना आधार नंबर और जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें। इससे आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
AXIS बैंक ATM से: एटीएम पर जाकर अपना कार्ड लगाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना पिन नंबर डाल दें। यहां आ रहे ऑप्शन में लिंक आधार नंबर का विकल्प आ रहा होगा। अब इसपर क्लिक करें। इसके बाद अकाउंट टाइप सिलेक्ट करें। इसके बाद अपडेट सिलेक्ट करें। यहां अपना आधार नंबर डाल दें और कन्फर्म पर क्लिक कर दें। अब आपका आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो गया है।

