Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on august 13, 2025: सोने की बढ़ती कीमतों पर पिछले दो दिनों से ब्रेक लगा हुआ है। इस सप्ताह में लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आपको बता दें कि गोल्ड के दाम 9 अगस्त से कमी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतों के कम होने के इंतजार में हैं तो अब खरीदारी कर सकते हैं।

GoodReturns के मुताबिक, पिछले चार दिनों में 24 कैरेट 100 ग्राम सोने का भाव 19,100 रुपये कम हुआ है। जबकि 10 ग्राम के भाव में 1910 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत के 10 सबसे रईस परिवार कौन हैं? देश की GDP की 1/12 है अंबानी की दौलत, जानें लिस्ट में किसकी हुई सरप्राइज एंट्री

सोने को एक महंगाई में निवेश के लिए सबसे बेहतर बचत विकल्प माना जाता है, बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता और ट्रंप के टैरिफ तनाव के बीच इसकी कीमतें अस्थिर हैं।

आज देश में सोने का भाव: Gold rate in India today, on August 13

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹10,135 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹9,290 प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट ₹7,601 प्रति ग्राम है।

सिर्फ ₹24 में होगी टैक्स फाइलिंग! Jio Finance ऐप पर रिफंड ट्रैकिंग और नोटिस अलर्ट के साथ मिलेगी एक्सपर्ट की मदद

सबसे महंगा सोना 24 कैरेट सोना है, जिसका इस्तेमाल अक्सर निवेश उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आभूषणों में अक्सर 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

ग्राम24 कैरेट सोने का आज का भाव24 कैरेट सोने का कल का भावबदलाव
1₹10,135₹10,140– ₹5
8₹81,080₹81,120– ₹40
10₹1,01,350₹1,01,400– ₹50
100₹10,13,500₹10,14,000– ₹500

देश में 22 कैरेट सोने का आज का भाव

ग्राम22 कैरेट सोने का आज का भाव22 कैरेट सोने का कल का भावबदलाव
1₹9,290₹9,295– ₹5
8₹74,320₹74,360– ₹40
10₹92,900₹92,950– ₹50
100₹9,29,000₹9,29,500– ₹500

18 कैरेट सोने का आज का भाव

ग्राम18 कैरेट सोने का आज का भाव (Gold Rate in India Today)18 कैरेट सोने का कल का भाव (Gold Rate in India Today Yesterday)बदलाव
1₹7,601₹7,605– ₹4
8₹60,808₹60,840– ₹32
10₹76,010₹76,050– ₹40
100₹7,60,100₹7,60,500– ₹400

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव

शहर का नाम24 कैरेट सोने का आज का भाव (24K Gold Rate Today)22 कैरेट सोने का आज का भाव (22K Gold Rate Today)18 कैरेट सोने का आज का भाव (18K Gold Rate Today)
चेन्नई₹10,135₹9,290₹7,675
मुंबई₹10,135₹9,290₹7,601
दिल्ली₹10,150₹9,305₹7,614
कोलकाता₹10,135₹9,290₹7,601
बेंगलुरु₹10,135₹9,290₹7,601
हैदराबाद₹10,135₹9,290₹7,601
केरल₹10,135₹9,290₹7,601
पुणे₹10,135₹9,290₹7,601
वडोदरा₹10,140₹9,295₹7,605
अहमदाबाद₹10,140₹9,295₹7,605

Source: GoodReturns