साइरस मिस्त्री को टाटा समूह ने चेयरमैन पद से हटा दिया है। रतन टाटा को चार महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है। साइरस मिस्त्री को हटाने का कारण नहीं बताया गया है। नए चेयरमैन के लिए सर्च पैनल का गठन किया गया है। सोमवार को टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया। मिस्त्री ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। नए चेयरमैन के लिए रतन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेने सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य की सदस्यता में कमिटी बनाई गई है। इस कमिटी को चार महीने में नया चेयरमैन चुनना होगा।
साइरस मिस्त्री को दिसंबर 2012 में टाटा ग्रुप का छठा चेयरमैन चुना गया था। उन्होंने रतन टाटा की जगह ली थी। इससे पहले मिस्त्री साल 2006 से कंपनी के डायरेक्टर थे। वे शाफूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी भी रह चुके हैं।