Stock Market Holiday 20 November 2024: आज बुधवार (20 नवंबर 2024) को भारतीय शेयर बाजार बंद रखा गया है। भारतीय इक्विटी मार्केट आज महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections 2024) के लिए वोटिंग के चलते बंद है। NSE, BSE और MCX में इक्विटी, फ्यूचर्स और ऑप्शन, कमोडिटीज, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, सिक्यॉरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग समेत कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

हालांकि, शाम को 5 बजे से 11.55 बजे के बीच MCX पर ट्रेडिंग शुरू होगी।

कच्चा तेल महंगा, पेट्रोल-डीजल का रेट कितना? चेक करें आपके शहर में क्या है आज लेटेस्ट प्राइस

NSE ने जारी किया 20 नवंबर को छुट्टी का सर्कुलर

एनएसई ने एक सर्कुलर में कहा, ‘महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण 20 नवंबर, 2024 को ट्रेडिंग हॉलिडे है।। एक्सचेंज, बुधवार, 20 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण व्यापारिक अवकाश के रूप में अधिसूचित करता है। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें’।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव: Assembly Elections in Maharashtra

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6ब जे तक चलेगी। कुल 288 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे और रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। इस साल 4,136 उम्मीदवार दौड़ में हैं, जो 2019 में 3,239 उम्मीदवारों से 28% अधिक है।

बता दें कि मंगलवार (19 नवंबर) को मार्केट कई दिनों बाद हरे रंग के निशान पर बंद हुआ। Nifty 50 कल 65 पॉइन्ट (0.28 प्रतिशत) चढ़कर 23,518 पर जबकि सेंसेक्स (Sensex) 240 पॉइन्ट चढ़कर 77,578 पर बंद हुआ।