Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज (28 नवंबर 2024) को बड़ी गिरावट हुई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 1190 पॉइन्ट (1.48 प्रतिशत) गिरकर 79,043 पॉइन्ट पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 360 पॉइन्ट गिरकर 23914 के लेवल पर बंद हुआ।

बात करें बैंक निफ्टी की तो आज 370 पॉइन्ट गिर गया और बाजार बंद होने के समय 51930 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 30 में से 29 शेयर्स आज लाल रंग के निशान पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में हुई। एसबीआई (SBI) को छोड़कर सभी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। Infosys के शेयर्स 3.50 फीसदी, Adani Port में 3 फीसदी तक गिरे। इसके अलावा TCS, Reliance Industries, HCL Tech, Nestle India, Bajaj Finance के शेयरों में भी 3 फीसदी तक गिरावट हुई।

खुशखबरी! मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना में अब हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये? जानें क्या है बड़ी अपडेट

किस कारण हुई शेयर बाजार में गिरावट?

शेयर बाजार में आज मचे कोहराम के कई बड़े कारण रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण अमेरिका में फेड रेड कटौती की संभावना है। इस कारण आज जमकर IT शेयरों में भारी बिकवाली हुई और Infosys, TCS जैस बड़े शेयर टूट गए।

दूसरा बड़ा कारण रहा- रूस ने यूक्रेन के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला किया है, जिसके चलते एक बार फिर भूराजनीतिक (Geopolitical) तनाव का खतरा मंडारने लगा है।

इसके अलावा एक और कारण विदेशी निवेशकों को अमेरिकी बाजार में ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना दिखाई दे रही है, जिसक कारण उनका फोक ग्लोबल मार्केट पर है।

शेयर बाजार में हुई इस गिरावट के साथ निवेशकों को आज तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इस गिरावट के साथ बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी कमी आई। आज BSE Market Cap 1.07 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,43,40,890 करोड़ रुपये रह गया।