भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को कारोबारी सत्र में कमजोर नोट पर खुले। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 200 अंक या 0.32% से अधिक की गिरावट के साथ 83,358 पर की जबकि निफ्टी 0.33% की गिरावट के साथ 25,648 पर खुला।

गिफ्ट निफ्टी ने आज (14 जनवरी, मंगलवार) को सत्र की शुरुआत 0.07% की गिरावट के साथ 25,752 पर की। व्यापारी ग्लोबल डिवेलपमेंट पर नजर रख रहे हैं जिसमें एशियाई और अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ करेंसी और वस्तुओं में बदलाव भी शामिल हैं।

मकर संक्रांति पर क्या आज बैंक बंद है या खुले? जानें क्या आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी, चेक करें लिस्ट

इससे पहले उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद 13 जनवरी को भारतीय इक्विटी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30% गिरकर 83,627.69 पर, जबकि निफ्टी 57.95 अंक या 0.22% फिसलकर 25,732.30 पर आ गया।

एशियाई बाजार

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान के बाजारों ने बढ़त की अगुवाई की जहां समय से पहले चुनाव (स्नैप इलेक्शन) की उम्मीदों के चलते शेयरों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिए।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब क्यों है जरूरी? आंकड़ों से समझिए ट्रंप टैरिफ ने कैसे पहुंचाया नुकसान, निर्यात से नौकरी तक असर

जापान का निक्केई 225 करीब 1% तक चढ़ा और पहली बार 54,000 के स्तर के पार पहुंच गया जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.6% की बढ़त दर्ज की गई।

दक्षिण कोरिया में कोस्पी लगभग सपाट कारोबार करता दिखा वहीं कोसडैक में 0.37% की गिरावट रही। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी बिना किसी बड़े बदलाव के फ्लैट रहा।