Sensex, Nifty 50 Today: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 6 दिसंबर 2024 को धीमी शुरुआत हुई। आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के आने से पहले खुले शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक आज सपाट खुले। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 75.16 अंक की गिरावट के साथ 81,690.70 अंक पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 25.45 अंक फिसलकर 24,682.95 अंक पर कारोबार करता नजर आया। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कल यानी 5 दिसंबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवे दिन तेजी के साथ बंद हुआ था।