Sensex, Nifty 50 Today: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 6 दिसंबर 2024 को धीमी शुरुआत हुई। आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के आने से पहले खुले शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक आज सपाट खुले। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 75.16 अंक की गिरावट के साथ 81,690.70 अंक पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 25.45 अंक फिसलकर 24,682.95 अंक पर कारोबार करता नजर आया। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कल यानी 5 दिसंबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवे दिन तेजी के साथ बंद हुआ था।
Stock Market Today: शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, RBI MPC फैसले से पहले सपाट खुले Sensex और Nifty
Stock Market Today, December 6: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। जानें Sensex और Nifty का क्या है हाल...
Written by बिजनेस डेस्कEdited by Naina Gupta

TOPICSBSE Sensexindian share marketNSESensexsensex and niftySensex NewsSensex todayShare MarketShare Market NewsStock Marketstock market newsstocks
+ 8 More
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 06-12-2024 at 10:16 IST