Sensex, Nifty 50 Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बंपर तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज हरे रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,289.89 अंक के उछाल के साथ 80,407 अंक पर ; निफ्टी 405.25 अंक चढ़कर 24,312.50 अंक पर पहुंच गया।

भारतीय क्यों छोड़ रहे नागरिकता? चौंकाने वाला डेटा, हर साल लाखों लोग सरेंडर कर रहे पासपोर्ट

शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आज यह तेजी दर्ज की गई। बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को चुनाव में बहुमत मिला और बिना किसी पेरशानी के सत्ता में बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की सरकार की वापसी हुई है।

पिछले करीब दो महीने से शेयर मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को, मतगणना से पहले भी शेयर बाजार में बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 1961 पॉइन्ट जबकि Nifty 50 भी 550 से ज्यादा पॉइन्ट बढ़ा था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक मुनाफे लाभ में रहे। जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार (22 नवंबर 2024) को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एजेंसी इनपुट के साथ