Share Market Crash: भारतीय शेयर मार्केट में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन 12 बजे सेंसेक्स में 950 जबकि निफ्टी में 250 अंकों की गिरावट हो गई। लेकिन बाजार बंद होने के समय Stock Market में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली और BSE Sensex 1272 अंकों का गोता लगा गया और 83,299.78 पॉइन्ट (1.48 प्रतिशत) पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 368.10 पॉइन्ट (1.40 प्रतिशत) गिरकर 25810.85 पर बंद हुआ। आपको बता दें कि शेयर बाजार में (पिछले सप्ताह) जोरदार तेजी देखने को मिली थी। और सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। लेकिन आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही शेयर मार्केट की तेजी पर ब्रेक लग गया।

खुलते ही गिरा शेयर बाजार

 NSE Nifty 50 आज(30 सितंबर 2024) को 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,106 पर खुला। वहीं बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.34 प्रतिशत गिरकर 85,283.32 पर कारोबार करता नजर आया। BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.6 लाख करोड़ रुपये कम हो गया।

भारतपे-अशनीर ग्रोवर के बीच सालों पुरानी लड़ाई खत्म, किसी भी रूप में कंपनी से नहीं जुड़ेंगे को-फाउंडर

क्यों गिरा भारतीय शेयर बाजार

मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं। जिनमें जापान के बाजार में गिरावट, मिडिल ईस्ट में तनाव, वैल्युएशन को लेकर चिंता और मार्केट रेगुलेटर SEBI का आज होने वाली अहम बैठक है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम

आज हुई गिरावट में एक बार फिर स्मॉल कैप और मिडकैप शेयर बुरी तरह टूटे। BHEL के शेयर्स आज लुढ़क गए और 7.85 रुपये (2.73 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 279.70 पर बंद हुए। वहीं Vodafone Idea का शेयर भी 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10.36 रुपये पर बंद हुआ। वहीं CIPLA के शेयरों में भी 18.40 रुपये (1.10 प्रतिश) की कमी आई और यह शेयर 1654.10 रुपये पर पहुंच गया।