Share Market Crash: गुरुवार (8 फरवरी 2024) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में निराशा देखी गई। आरबीआई एमपीसी पॉलिसी (RBI MPC Policy) के ऐलान के बाद बीएसई (BSE) सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने करीब 700 अंकों का गोता लगाया। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। निफ्टी 21,800 अंकों से नीचे पहुंच गया।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले गुरुवार को सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे रंगे के निशान पर कारोबार कर रहे थे।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में दोनों सूचकांक हरे रंग के निशान पर खुले ते। बीएसई सेंसेक्स 209.53 अंक चढ़कर 72,361.53 पर खुला था। MPC नतीजे आने से पहले यह 300 से ज्यादा अंकों की तेजी पर था।

लेकिन जैसे ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी पॉलिसी से जुड़े ऐलान किए तो यह 694.05 अंकों तक टूट गया। हालांकि, बाद में सुधार हुआ और यह सेंसेक्स में 498 अंकों का नुकसान रह गया।