Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज (22 मई 2023) बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। लाल रंग पर खुले BSE Sensex और NSE Nifty शुरुआती कारोबार में बड़े नुकसान में दिखे। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.3 अंक की गिरावट के साथ 81,018.33 अंक पर; निफ्टी 203.45 अंक फिसलकर 24,610 अंक पर आ गया।
क्या आप अपनी पेंशन की राशि को 5,000 रुपये तक बढ़ाना चाहते हैं? जानें क्या करना होगा
कारोबार खुलने के कुछ ही समय बाद दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई… सेंसेक्स 746.48 अंक फिसलकर 80,832.82 अंक पर और निफ्टी 233.80 अंक की गिरावट के साथ 24,575.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
Sensex पर इन कंपनियों को नुकसान-फायदा
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। अडानी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी रही।
बंपर कमाई, इस SIP ने बनाया करोड़पति; 11,000 रुपये का निवेश इतने साल में बन गया 1 करोड़
अन्य एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,201.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 410.19 अंक की बढ़त के साथ 81,596.63 अंक पर जबकि निफ्टी 129.55 अंक चढ़कर 24,813.45 अंक पर बंद हुआ था।