Jio Phone 2 Price in India, JIO TV, Reliance Industries AGM 2018 LIVE Highlights: रिलायंस की सालाना मीटिंग खत्म हो गई है। आज 5 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM हुई। यह कंपनी की 41वीं AGM थी। बैठक में आकाश अंबानी ईशा अंबानी भी मौजूद रहे। Reliance की AGM में JIO Phone 2 लॉन्च कर दिया गया है। JIO Phone 2 की कीमत 2,999 रुपए है, लेकिन इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके लिए JIO Phone इस्तेमाल करने वाले पुराने यूजर्स को अपना पुराना फोन वापस करना होगा। इसके अलावा 501 रुपए भी देने होंगे। इस तरह से पुराने जियो यूजर्स को नया JIO Phone 2 केवल 501 रुपए में मिल जाएगा। अब इस फोन में यूट्यूब, वॉट्सऐप और फेसबुक फ्री चलेंगे। इसके अलावा JIO TV, JIO फाइबर ब्रॉडबैंड भी लॉन्च कर दिए गए हैं।

Jio Phone 2, JioGigaFiber Launched: Check Price, Specifications in English

Live Blog

Reliance Jio AGM Annual General Meting 2018 LIVE Highlights. Follow Live Updates in English

Highlights

    17:34 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 फीचर्स

    एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 512MB की रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है और आप 128GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर VGA कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2,000 Mah की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। 

    17:17 (IST)05 Jul 2018
    1 GBPS तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी

    लंबे वक्त से चल रहे बीटा टेस्टिंग के बाद Jio ने आधिकारिक तौर पर Jio GigaFiber को आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया है। दावा किया गया है कि यूज़र 1GBPS तक की इंटरनेट स्पीड का मजा ले पाएंगे और ऐसा दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के जरिए संभव होगा। यूजर अपने जियो गीगाफाइबर नेटवर्क से वीआर हेडसेट कनेक्ट कर पाएंगे और 4के रिजॉल्यूशन में 360 डिग्री कंटेंट का मजा ले पाएंगे।

    17:01 (IST)05 Jul 2018
    Jio Phone 2 के लिए ऑफर

    15 अगस्त से Jio Phone यूज़र व्हाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप का भी मज़ा ले पाएंगे। जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर का आगाज़ देशभर में 21 जुलाई से होगा। इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज में देना होगा। इसके बदले में उन्हें मात्र 501 रुपये में जियो फोन मिल जाएगा।

    13:41 (IST)05 Jul 2018
    600 चैनल आएंगे JIO TV पर

    JIO TV पर 600 चैनल देखे जा सकेंगे। इसके अलावा जियो फाइबर ब्रॉडबैंड पर यूजर्स को 100GB डेटा हर महीने मिलेगा। JIO Phone 2  2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

    12:42 (IST)05 Jul 2018
    JIO TV का खास फीचर

    JIO TV कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। मतलब अगर किसी के साथ वीडियो कॉलिंग करनी है तो आप अपने जियो टीवी की मदद से कर सकते हैं।

    12:33 (IST)05 Jul 2018
    JIO GigaTV में यह होगा खास

    JIO GigaTV को अपनी आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा। मतलब अगर आपको चैनल बदलना होगा तो उसके रिमोट के माध्यम से आवाज से ही चैनल बदला जा सकेगा।

    12:15 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 में ये होगा खास

    JioPhone 2, JioPhone का एक हाई एंड मॉडल है। इसमें अन्य सुविधाओं के साथ एक हॉरिजॉन्टल स्क्रीन और फुल की बोर्ड मिलेगा।

    12:00 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 में मिलेंगी ये सर्विस

    एक बॉक्स से मिलेंगी तीन सर्विस - टीवी, ब्रॉडबैंड और फोन। किराया कुल मिलाकर 1 हजार रुपए महीने से भी कम होगा। रिलायंस ने लांच की देश के 1000 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस, जियो गीगा फाइबर के नाम से मिलेगी सेवा।

    11:55 (IST)05 Jul 2018
    JIO यूजर्स को 100GB डेटा मिलेगा

    JIO यूजर्स को 100Mbps स्पीड पर 90 दिनों के लिए 100GB मासिक डेटा मिलेगा। साथ ही जियो के ऐप्स के सूट तक पहुंच होगी।

    11:52 (IST)05 Jul 2018
    JIO Smart Home

    11:48 (IST)05 Jul 2018
    मानसून ऑफर और JIO Phone 2

    मॉनसून Hungama ऑफर 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। यूजर्स अपने मौजूदा फीचर फोन को जियोफोन को 501 रुपए देकर बदल सकते हैं। 15 अगस्त से जियोफोन 2 2,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। 15 अगस्त से, यूजर्स JioGigaFiber के लिए अपना इंट्रेस्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी इसका बीटा परीक्षण चल रहा है।

    11:46 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 के अलावा यह भी

    JIO स्मार्ट होम सॉल्यूशन की सर्विस भी 15 अगस्त से मिलने लगेगी। मतलब आपके घर का TV, कैमरा, प्लग्स दरवाजे आदि आपकी आवाज से ही कंट्रोल हो जाएंगे। यह सब मुमकिन होगी JIO APP से। जियो ने JIO Phone 2 भी लॉन्च कर दिया है।

    11:43 (IST)05 Jul 2018
    JIO App से घर के सभी उपकरण चलेंगे

    अब आपके घर का फ्रिज से लेकर लाइट तक सब जियो ऐप से चलेंगे। जियो ऐप में यह सर्विस 15 अगस्त से मिलन लगेगी।

    11:42 (IST)05 Jul 2018
    JIO गीगा इंटरनेट, JIO Phone 2

    JIO गीगा की सर्विस 1001 शहरों में सबसे पहले शुरू होगी। इसके अलावा इसका ट्रायल 10,000 घरों में चल रहा है।

    11:39 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 Price

    जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। अगर यूजर चाहें तो पुराने फोन के बदले नया JIO Phone 2 भी ले सकते हैं।

    11:38 (IST)05 Jul 2018
    JIO Phone 2 लॉन्च

    15 अगस्त से मिलेगा JIO Phone 2। जियो फोन की कीमत 2,999 रुपए होगी।

    11:35 (IST)05 Jul 2018
    जियो गीगा फाइबर इंटरनेट लॉन्च

    जियो ने जियो गीगा फाइबर इंटरनेट लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही जियो ऐप से घर के सभी उपकरण चलेंगे।

    11:34 (IST)05 Jul 2018
    JIO TV लॉन्च

    जियो ने जियो टीवी लॉन्च कर दिया है। जियो टीवी जियो पर सभी चैनल एक बॉक्स के जरिए मिलेंगे।

    11:30 (IST)05 Jul 2018
    240 करोड़ GB डेटा हो रहा यूज

    मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो कस्टमर्स हर दिन औसतन 219 मिनट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हर महीने 240 करोड़ GB डेटा का इस्तेमाल हो रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि कुल EBITDA में जियो और रिटेल की हिस्सेदारी 2 से बढ़कर 13% हो गई है।