PR Sreejesh Net worth: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। स्पेन की टीम को 2-1 से हराने के बाद हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सबसे खास बात है कि 1972 के बाद से ऐसा पहली बार है कि् टीम इंडिया ने एक के बाद एक लगातार दो पदक अपने नाम किए हों। टोक्यो 2020 ओलंपिक गेम्स में भी हॉकी ने भारत को कांसा दिलवाया था। अब भारत के पास हॉकी में रिकॉर्ड 13 ओलंपिक मेडल हैं। यह मैच इसलिए भी यादगार बन गया कि टीम इंडिया के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह विदाई मैच था।

हॉकी में भारत को दोबारा कामयाबी दिलाने में श्रीजेश का बड़ा हाथ रहा है और आज हम बात करेंगे PR Sreejesh की नेटवर्थ, दौलत, इनकम और सैलरी व फीस के बारे में…

श्रीजेश ने सोशल मीडिया पर कल (8 अगस्त) को हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले हॉकी के लिए अपने कृतज्ञता का भी इजहार किया।

Neeraj Chopra Net Worth: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा कितने अमीर? करोड़ों की संपत्ति, नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग

PR Sreejesh Net Worth

MenXP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीआर श्रीजेश की नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया हॉकी है। इसके अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट और शानदार प्रदर्शन के लिए मिलने वाले रिवॉर्ड्स से भी वो खूब कमाई करते हैं।

श्रीजेश की सालाना इनकम 1.68 करोड़ रुपये है। श्रीजेश Adidas, Hero MotoCorp जैसे कई बड़े ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करते हैं।

नितिन गडकरी ने किया गेम-चेंजिंग प्लान का खुलासा, जानें नेशनल हाईवे के बारे में क्या-कुछ कहा

PR Sreejesh Family

श्रीजेश एक फैमिली मैन है। और उनकी शादी अनीश्या से 2011 में हुई। उनकी पत्नी एक टीचर हैं। दोनों के एक बेटी अनुश्री और बेटा श्रीयांश है।

करियर और उपलब्धियां

श्रीजएश को 2015 में अर्जुन अवॉर्ड जबकि 2017 में पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कई टूर्नामेंट्स में उन्हें Best Goalkeeper का खिताब भी दिया गया है।

उपलब्धियों की बात करें तो साल 2006 में डेब्यू करने वाले पीआर श्रीजेश ने 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भी श्रीजेश ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया था।