जापान की कंपनी Nintendo Co Ltd ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका नया गेम Pokemon GO इतना फायदेमंद साबित होगा। इस गेम ने दो दिन में ही Nintendo Co Ltd की दौलत में पूरे 7.5 अरब डॉलर (लगभग 504 अरब रुपए) जोड़ दिए हैं। यह गेम लॉन्च के बाद यूएस में 8 जुलाई से शुरू हुआ है। दो दिन के अंदर ही इसने कई कीर्तिमान गढ़ दिए। दो दिन में ही इसे दुनियाभर के 5 प्रतिशत एंड्रॉयड फोन्स में डाउनलोड कर लिया गया है। इसके साथ ही इस गेम ने डेटिंग ऐप टिंडर और सोशल साइट ट्विटर को कड़ी टक्कर दे रखी है।

इससे कंपनी को काफी फायदा मिल रहा है। पिछले साल के नवंबर से कंपनी के शेयर की कीमत इस वक्त सबसे ज्यादा है। इस वक्त कंपनी बड़े अच्छे स्तर पर है। यह गेम कंपनी की तरफ से पिछले साल बनाया गया था।

फिलहाल Pokemon GO को सिर्फ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया है। जापान और बाकी देशों में इसको लाया जाना बाकी है।