लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में निवेश करके मोटी कमाई करने का बेहतरीन ऑप्शन है। यहां आप रोज छोटी सी रकम जमा कर बड़ी रकम एकत्र कर सकते हैं। साथ ही अपने और परिवार के भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। ऐसी ही पॉलिसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें आप छोटी सी राशि को रोज जमा कर लाखों रुपयों का फंड जमा करने में कामयाब हो सकते हैं।
इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी। इस पॉलिसी के माध्यम से 44 रुपए का निवेश करके 27 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं। इस पॉलिसी को 3 महीने के बच्चे से लेकर 55 साल की उम्र तक का कोई भी ले सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बारे में।
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी काफी पॉपुलर पॉलिसी में से एक है। जिसे 90 दिन के बच्चे से लेकर 55 साल का कोई व्यक्ति ले सकता है। यह एक एंडोमेंट प्लान है। इस पॉलिसी में लाइफ कवर को मिलता ही है। साथ ही मैच्योरिटी पर एक मोटी रकम भी मिलती है। इस स्कीम सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 100 साल तक का कवरेज मिलता है।
अगर आप 27 लाख रुपए से ज्यादा का फंड जमा करना है तो आपको 30 साल की पॉलिसी लेनी होगी। इस पॉलिसी में आपको बस44 रुपए रोज के हिसाब से निवेश करना होगा। यानी आप महीने में 1302 रुपए का निवेश करेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि सानाना प्रीमियम 15,298 रुपए होगा। अगर 30 सालों तक लगातार निवेश किया जाए तो आपका निवेश करीब 4.58 लाख रुपए हो जाएगा। उसके बाद एलआईसी की ओर आपको 31 वें साल में 40 हजार साल का रिटर्न मिलना शुरू कर दिया जाएगा। आप 100 साल तक रिटर्न लेते हैं तो आपको 27.60 लाख रुपए मिल जाएंगे।
एलआईसी पॉलिसी के कई फायदे भी हैं। अगर पॉलिसी होल्डर की किसी दुर्घटना में मौत या फिर दिव्यांग हो जाता है तो टर्म राइडर का लाभ मिलेगा। साथी ही भुगतान किए गए प्रीमियम पर 80 सी के तहत आयकर में छूट भी मिलेगी। अगर पॉलिसी के दौरान पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पूरी रकम मिल जाती है।