एलआईसी की कई ऐसी योजनाएं हैं जो आपको कमाई के रास्ते दिखाती हैं। खास बात तो ये है कि कुछ पॉलिसी तो आपको एक करोड रुपए का फायदा कराती हैं। आज हम आपको ऐसी ही पॉलिसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसका नाम है एलआईसी जीवन शिरोमणी पॉलिसी। इस पॉलिसी में प्रोटेक्शन मिलने के साथ सेविंग भी कराती है।
एलआईसी का यह प्लान नॉन लिंक्ड प्लान है। इस प्लान में आपको कम से कम 1 करोड़ रुपए सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है। यह वो राशि है तो पॉलिसी होल्डर को इंश्योरेंस कंपनी की ओर से दी जाती है। मैक्सीमम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी के किस तरह के फायदे हैं और उसका कितना प्रीमियम है।
आखिर क्या है जीवन शिरोमणि पॉलिसी : इस पॉलिसी की शुरूआत एलआईसी की ओर से 19 दिसंबर 2017 में शुरू की गई है। जो एक मनी बैक स्कीम है। यह पॉलिसी नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। इस स्कीम को हाई नेटवर्थ लोगों के लिए स्पेशली डिजाइन की गई है। इस योजना में कई तरह की गंभीर तरह की बीमारियां भी कवर होती हैं।
फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है : – इस टर्म पॉलिसी के दौरान पॉलिसीहोल्डर्स की अचानक मौत के मौके पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट देता है।
– पॉलिसीहोल्डर्स के जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि में पेमेंट की सुविधा दी गई है।
– वहीं मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।
इस तरह के मिलते हैं सरवाइवल बेनिफिट : – 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 फीसदी मिलता है। – 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 फीसदी मिलता है।
– 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 फीसदी दिया जाता है।
– 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी दिया जाता है।
कितनी मिलती है लोन की सुविधा : पॉलिसी के दौरान पॉलिसी होल्डर सरेंडर वैल्सू के बेस पर लोन लिया जा सकता है। जो एलआईसी के नियमों और शर्तों के आधार पर मिलेगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिलेगा।
क्या हैं नियम और शर्तें : – 1 करोड़ रुपए काा न्यूनतम सम एश्योर्ड।
– अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है।
– पॉलिसी का टर्म 14, 16, 18 और 20 साल का है।
– इस टर्म पॉलिसी का प्रीमियम 4 साल का है।
– इस पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की न्यूनतम उम्र 18 साल की है।
– इस पॉलिसी के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल, 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल, 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल।