दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की संपत्ति में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी संपत्ति में 7 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इतनी संपत्ति दुनिया के 125 अरबपतियों के पास भी नहीं है जितनी उनकी कुल नेटवर्थ में आ गई है। जिसके बाद एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर से नीचे हो गई है। आइए आपको भी एलन मस्क की संपत्ति में क्यों गिरावट देखने को मिली है।
मस्क की संपत्ति से 7 बिलियन से ज्यादा हुए कम
सोमवार को एलन मस्क की संपत्ति से 7.15 बिलियन डॉलर से कम हो गए। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 198 बिलियन डॉलर पर आ गई है। अगर इस गिरावट को भारतीय रुपयों में देखें तो 53 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है। जबकि कुछ दिन पहले एलन मस्क की कुल संपत्ति 205 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी। वहां से सीधे 198 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई।
125 अरबपतियों की कुल संपत्ति से ज्यादा
सबसे खास बात तो ये है कि एलन संपत्ति में एक दिन में जितने रकम कम हुई है, उतनी दुनिया के 124 अरबपतियों के कुल नेटवर्थ नहीं है। ब्लूमबर्ग के 500 अरबपतियों की लिस्ट देखें तो सिंगापुर के जैंग योंग के पास 7.16 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। उसके बाद के 125 अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 7.15 अरब डॉलर से कम है।
शेयरों में आई गिरावट
एलन के टेस्ला में 20 फीसदी की शेयरिंग है। जब भी टेस्ला के शेयरों में गिरावट आती है तो एलन मस्क की कुल नेटवर्थ में भी असर देखने को मिलता है। अगर बात सोमवार की बात करें तो टेस्ला के शेयरों में 4 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर 730.17 डॉलर पर बंद हुए हैं।
क्रिप्टोकरेंसी ने भी किया नुकसान
एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट का अहम कारण क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट भी बड़ा कारण है। वास्तव में उनका 1.5 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट हैं। जोकि काफी बड़ा है। जिसका असर उनकी संपत्ति में साफ देखने को मिलता है। उन्होंने इथेरियम और डॉगेकॉइन में भी बड़ा निवेश किया हुआ है। सोमवार को सभी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से मस्क को भी काफी नुकसान हुआ है।