प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मैसेजिंग एप डेवलपर वैंड लैब्स का अधिग्रहण किया है। इस एप को एक भारतीय ने विकसित किया है। अमेरिकी कंपनी ने अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से यह अधिग्रहण किया है। माइक्रोसॉफ्ट के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट, इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म ग्रुप) डेविड कू ने गुरुवार (16 जून) को एक बयान में यह जानकारी दी। माइक्रोसॉफ्ट ने कैर्लिफोर्निया स्थित वांड लैब का अधिग्रहण किया है। स्टार्ट अप कंपनी एप्स के लिए मैसेजिंग प्रोद्योगिकी बनाती है। इसका गठन 2013 में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र विशाल शर्मा ने किया था जो पूर्व में गूगल में उपाध्यक्ष (उत्पाद) थे। अधिग्रहण की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।