एक रपट के अनुसार भारत का मनोरंजन व मीडिया क्षेत्र अगले चार साल में लगातार बढ़ते हुए 2020 तक 4000 करोड़ डालर से अधिक का हो जाएगा। पीडब्ल्यूसी की रपट ‘ग्लोबल इंटरटेनमेंट एंड मीडिया आउटलुक 2016-20’ में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

इसमें कहा गया है, ‘यह उद्योग 2020 तक बढ़कर 4000 करोड़ डालर से अधिक का होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र 2016 और 2020 के बीच 10.3 प्रतिशत की च्रकवृद्धि सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढेगा।’ इसके अनुसार ‘प्रवेश के लिहाज से भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा बाजार है।

आलोच्य अवधि में यह अपनी बढत बनाए रखेगा हालांकि चीन के इसके बहुत करीब पहुंचने का अनुमान है।’ भारत में बाक्स आफिस कारेाबार 2015 में अनुमानित 1.64 अरब डालर रहा जो कि 10.9 सीएजीआर के साथ 2020 तक 2.74 अरब डालर हो जाएगा।