सहायक कंपनियों के बारे में सूचनाओं का खुलासा नहीं करने के चलते रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों पर बीमा नियामक इरडा ने पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इरडा ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस पर यह जुर्माना लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की स्थिति के बारे में सूचनाएं नहीं दी।

जबकि रिलायंस लाइफ के मामले में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी होने के बारे में जानकारी नहीं देने पर यह जुर्माना लगाया गया है।