वित्त मंत्री अरुण जेटली और चीन के उनके समकक्ष मंत्री लू जिवेई के बीच अगले सप्ताह होने वाली भारत-चीन वित्तीय वार्ता रद्द हो गई है। जेटली गुरुवार (23 जून) को यहां पांच दिन की यात्रा पर पहुंचने वाले हैं और वह पहले से तय आठवीं वित्तीय वार्ता समेत विभिन्न समारोहों में हिस्सा लेने वाले हैं। इस घटनाक्रम के जानकार सूत्रों ने कहा कि लेकिन वार्ता रद्द हो गई। यह वार्ता इसलिए रद्द हो गई कि आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास इसमें हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। दोनों देशों के बीच सात दौर की वित्तीय वार्ताएं हुई हैं लेकिन इन सब में प्रमुख भूमिका में दोनों पक्षों के वित्तीय सचिव थे।

यह पहला मौका है जबकि इसे दोनों देशों के वित्त मंत्रियों के स्तर की वार्ता बनाना तय हुआ। सातवें दौर की वार्ता नई दिल्ली में 2014 में हुई थी। आधिकारिक तौर पर पहले बताया गया था कि दोनों मंत्रियों के बीच वार्ता 27 जून को होनी है। वार्ता के जरिए दोनों देश हर तरह के अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय मुद्दों पर सालाना समीक्षा और चर्चा होती है।