होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) वाली X-Blade लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 87,776 रुपए रखी गई है। यह कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम है। होंडा एक्स-ब्लेड को पहली बार 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। पेश करने के बाद उसी महीने में लॉन्च भी कर दिया था। होंडा एक्स ब्लेड को सीबी हॉर्नेट 160 आर के प्लेट फॉर्म पर डिजाइन किया गया है। वहीं इसके लुक को इससे बिलकुल अलग बनाया गया है। इसकी सभी लाइट एलईडी के साथ आई हैं।
फीचर्स Honda X Blade: होंडा एक्स-ब्लैड 160cc को एक स्पोर्टी लुक दिया गया है। पावर की बात करें तो इसमें 162.71cc HET इंजन दिया गया है। इसका इंजन 14bHP की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क भी 14 न्यूटन मीटर का ही है। Honda X Blade में खास फीचर्स के तौर पर नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ सर्विस ड्यू इंडीकेटर दिया गया है। इसके अलावा गियर पॉजिशन का भी इंडीकेटर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ट्रांसफोर्मर से प्रेरित फ्यूचरिस्टिक LED हेडलैंप के साथ पॉजिशन लैंप, LED टेललैंप, रेजर शार्प डिजाइन और टैंक पर शानदार डिजाइन दिया गया है। एक्स ब्लैड में लगा LED हेललैंप फीचर इस सेगमेंट में पहला फीचर है। इसके साथ ही एग्जॉस्ट की आवाज बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें डुअल आउटलेट पोर्ट साइलेंसर दिया गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में 276mm की प्लेट के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसके रियर में 130 के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक का व्हीलबेस 1347mm है। कंपनी ने एक्स-ब्लैड में 5 स्पोर्टी कलर्स दिए हैं। इनमें मैट्टे मार्वल ब्लू मेटालिक, मैट्टे फ्रोजन सिल्वर मेटालिक, पर्ल स्पार्टन रेड, पर्ल इग्नियस ब्लैक और मैट्टे मार्शल ग्रीन मेटालिक कलर दिया है। Honda X Blade का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक दिया गया है। इसके साथ ही इसमें अलग स्प्लिट ग्रेब रेल्स, स्टाइलिश एलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक, बड़ा फेन्डर और मस्कुलर ग्राफिक्स दिए गए हैं।