Guru Nanak Jayanti Bank Holiday on 15 november Complete State-Wise List: भारत में बैंकों की छुट्टियां हर साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा तय की जाती हैं। इन छुट्टियों में सरकारी अवकाश, राज्यों में होने त्योहार और सालभर होने वाले महत्वपूर्ण दिन शामिल रहते हैं। आरबीआई ने छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा है। इनमें Real-Time Gross Settlement Holiday, Banks’ Closing of Accounts Holiday और Holidays Under the Negotiable Instruments Act शामिल हैं।
बात करें नवंबर 2024 की तो इस महीने कुल 12 दिन बैंकों में छुट्टी है जिनमें क्षेत्रीय और राज्यों की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा हर महीने दूसरे व चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को भी सरकारी अवकाश है। बता दें कि 15 नवंबर (शुक्रवार) को गुरुनानक जयंती के मौके पर गुरु परब की छुट्टी है।
दिन | अवसर | राज्य |
1 नवंबर (शुक्रवार) | दीपावली, कूट, कन्नड़ राज्योत्सव | अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, देहरादून, गुवाहटी, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर |
2 नवंबर (शनिवार) | दिवाली, लक्ष्मीपूजा, गोवर्धन पूजा | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्य |
3 नवंबर (रविवार) | नियमित अवकाश | सभी राज्यों में छुट्टी |
7 नवंबर (गुरुवार) | छठ त्योहार (शाम का अर्घ्य) | बंगाल, बिहार, झारखंड |
8 नवंबर (शुक्रवार) | छठ पर्व (सुबह का अर्घ्य), वांग्ला फेस्टिवल | बिहार, झारखंड, मेघालय |
9 नवंबर (शनिवार) | महीने का दूसरा शनिवार | सभी राज्यों में छुट्टी |
10 नवंबर (रविवार) | नियमित अवकाश | सभी राज्यों में छुट्टी |
12 नवंबर (मंगलवार) | ईगास बागवाल | उत्तराखंड |
15 नवंबर (शुक्रवार) | गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रविदास जयंती | मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर, यूपी, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश व श्री नगर |
17 नवंबर (रविवार) | नियमित अवकाश | सभी राज्यों में छुट्टी |
18 नवंबर (सोमवार) | कनकदास जयंती | कर्नाटक |
23 नवंबर (शनिवार) | चौथा शनिवार | सभी राज्यों में छुट्टी |
24 नवंबर (रविवार) | नियमित अवकाश | सभी राज्य |
गौर करने वाली बात है कि 25 से 30 नवंबर के बीच बैंक हर दिन खुले रहेंगे।
2 नवंबर (शनिवार)
बता दें कि अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई काम है तो हॉलिडे कैलेंडर देखकर ही जाएं। इसके अलावा सभी ऑनलाइन व डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज इस दौरान चालू रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग ऐप भी सामान्य रूप से काम करेगा।