गूगल ने एक बड़ा बदलाव किया है। गूगल ने एक नई कंपनी बनाई है जिसका नाम है- अल्फाबेट इंक। गूगल की सभी गतिविधियां अब इसी कंपनी के तहत संचालित होंगी। भारतीय मूल के सुंदर पिचाई अब गूगल के CEO होंगे।

चेन्नई में जन्मे सुंदर ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वे पिछले 11 साल से (2004 से) गूगल के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें अच्छा मैनेजर माना जाता है।

पिचाई अभी गूगल में वाइस प्रेसीडेंट पद पर थे और उन्हें रिस्ट्रक्चरिंग के तहत गूगल का सीईओ बनाया गया है। उनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर रहे हैं।

गूगल के ओएस क्रोम और इससे जुड़े कई अन्य प्रॉडक्ट्स को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है। पिचाई को ही 2013 में एंड्रॉइड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसको उन्होंने बखूबी निभाया।