Sona Chandi Bhav In India: अगर आप सोना- चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते सोने का दाम 11 महीनों के निचले स्तर पर बने हुए हैं। शुक्रवार (22 जुलाई) को सोने के फ्यूचर का भाव 1712 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। हालांकि कल के मुकाबले सोने के दामों में हल्की तेजी बनी हुई है। 21 जुलाई के कारोबार के दौरान सोने फ्यूचर का भाव 1678 डॉलर के फिसल गया था और यह अगस्त 2021 के बाद सोने का सबसे न्यूनतम स्तर था।
भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार की तुलना में कम गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स सोने के फ्यूचर में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 0.02 फीसदी गिरकर 50,365 के स्तर तक पहुंच गया है। इसके साथ चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और यह 0.25 फीसदी गिरकर 55,272 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। स्पॉट की बात करें तो सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 440 रुपए बढ़कर 50,620 हो गई है।
goodreturns के मुताबिक 21 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव (Gold Silver Latest Price Today 22th July 2022 Latest Sona Chandi Bhav)
चेन्नई
22 कैरेट – 46,660 रुपए
24 कैरेट – 50,900 रुपए
मुंबई
22 कैरेट 46,400 रुपए
24 कैरेट 50,620 रुपए
दिल्ली
22 कैरेट 46,400 रुपए
24 कैरेट 50,620 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट 46,400 रुपए
24 कैरेट 50,620 रुपए
बैंगलोर
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,670 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट 46,400 रुपए
24 कैरेट 50,620 रुपए
अहमदाबाद
22 कैरेट 46,470 रुपए
24 कैरेट 50,690 रुपए
बड़ौदा
22 कैरेट 46,420 रुपए
24 कैरेट 50,640 रुपए
जयपुर
22 कैरेट 46,550 रुपए
24 कैरेट 50,780 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट 46,550 रुपए
24 कैरेट 50,780 रुपए
विजयवाडा
22 कैरेट 46,400 रुपए
24 कैरेट 50,620 रुपए
पटना
22 कैरेट 46,420 रुपए
24 कैरेट 50,640 रुपए
नागपुर
22 कैरेट 46,420 रुपए
24 कैरेट 50,640 रुपए
शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत:सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।