Gold Silver Rate Today: बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर अगस्त वायदा में 24 कैरेट सोने की कीमत 580 रुपए या 1.14 फीसदी की बढ़कर 51,300 के पर पहुंच गई है। वहीं, सितंबर वायदा में चांदी की कीमत 2,878 या 5.25 फीसदी बढ़कर 57,722 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व बैंक) की ओर से ब्याज दर बढ़ाने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है और यह बढ़कर 1,758 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। बता दें, पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में करीब 50 डॉलर प्रति औंस तेजी आई है। चांदी की कीमत में भी उछाल देखा जा रहा है और पिछले दो दिनों में 18.2 डॉलर से बढ़कर 20.08 डॉलर पर पहुंच गई है।
जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी की कीमत (Gold Silver Latest Price Today 28 July 2022 Latest Sona Chandi Bhav)
चेन्नई
22 कैरेट – 47,670 रुपए
24 कैरेट – 52,000 रुपए
मुंबई
22 कैरेट 47,100 रुपए
24 कैरेट 51,380 रुपए
दिल्ली
22 कैरेट 47,250 रुपए
24 कैरेट 51,550 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट 47,100 रुपए
24 कैरेट 51,380 रुपए
बेंगलुरु
22 कैरेट 47,150 रुपए
24 कैरेट 51,440 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट 47,100 रुपए
24 कैरेट 51,380 रुपए
अहमदाबाद
22 कैरेट 47,150 रुपए
24 कैरेट 51,440 रुपए
बड़ौदा
22 कैरेट 47,130 रुपए
24 कैरेट 51,410 रुपए
जयपुर
22 कैरेट 47,250 रुपए
24 कैरेट 51,550 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट 47,250 रुपए
24 कैरेट 51,550 रुपए
विजयवाडा
22 कैरेट 47,100 रुपए
24 कैरेट 51,380 रुपए
पटना
22 कैरेट 47,130 रुपए
24 कैरेट 51,410 रुपए
नागपुर
22 कैरेट 47,130 रुपए
24 कैरेट 51,410 रुपए
शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत
सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।