Full list of public holidays in India 2025: केंद्र सरकार ने आने वाले साल 2025 के लिए गैजेटेड और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की फुल लिस्ट रिलीज कर दी है। साल 2024 अलविदा कहने की तैयारी कर चुका है और नया साल (2025) आगमन के लिए तैयार है। केंद्र सरकार ने 2025 के लिए गैजेटेड (राजपत्रित) और रिस्ट्रिक्टेड (प्रतिबंधित) छुट्टियों की जानकारी दे दी है। गौर करने वाली बात है कि गैजेटेड हॉलिडे की गिनती अनिवार्य सरकारी छुट्टियों में होती है। वहीं प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted holidays) ऑप्शन होती हैं।
सरकार द्वारा पब्लिश किए गए सर्कुलर के मुताबिक, साल 2025 में कुल 17 गैजेटेड और 24 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे दी गई हैं।
हम आपको बता रहे हैं केंद्र सरकार के दफ्तरों में साल 2025 में मिलने वाली गैजेटेड छुट्टियों के बारे में। चेक करें पूरी लिस्ट…
छुट्टी | तारीख | दिन |
गणतंत्र दिवस (Republic Day) | 26 जनवरी | रविवार |
महाशिवरात्रि (Maha Shrivratri) | 26 फरवरी | बुधवार |
होली (Holi) | 14 मार्च | शुक्रवार |
ईद-उल-फितर (Id-ul-Fitra) | 31 मार्च | सोमवार |
महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) | 10 अप्रैल | गुरुवार |
गुड फ्राइडे (Good Friday) | 18 अप्रैल | शुक्रवार |
बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima) | 12 मई | सोमवार |
ईद-उल-जुहा (Bakrid) | 7 जून | शनिवार |
मुहर्रम (Muharram) | 6 जुलाई | रविवार |
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) | 15 अगस्त | शुक्रवार |
जन्माष्टमी (Janmashtami) | 16 अगस्त | शनिवार |
मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) | 5 सितंबर | शुक्रवार |
महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) | 2 अक्टूबर | गुरुवार |
दशहरा (Dussehra) | 2 अक्टूबर | गुरुवार |
दीपावली (Diwali) | 20 अक्टूबर | सोमवार |
गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) | 5 नवंबर | बुधवार |
क्रिसमस (Christmas) | 25 दिसंबर | गुरुवार |
यहां देखें केंद्र सरकार के ऑफिस में 2025 में किन दिनों पर रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां देने की घोषणा की गई है। देखें पूरी लिस्ट…
गौर करने वाली बात है कि साल 2025 में सभी गैजेटेड हॉलिडे के अलावा हर कर्मचारी को Restricted Holidays 2025 की लिस्ट में से कोई भी दो प्रतिबंधित छुट्टियां लेने की अनुमति होती है।
छुट्टी | तारीख | दिन |
न्यू ईयर (New Year’s Day) | 1 जनवरी | बुधवार |
गुरु गोविंद सिंह जयंती (Guru Gobind Singh’s Jayanti) | 6 जनवरी | सोमवार |
मकर संक्रान्ति/माघ बीहू/पोंगल (Makar Sankranti/ Magha Bihu/Pongal) | 14 जनवरी | मंगलवार |
बसंत पंचमी (Basant Panchami) | 2 फरवरी | रविवार |
गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti) | 12 फरवरी | बुधवार |
शिवाजी जयंती (Shivaji Jayanti) | 19 फरवरी | बुधवार |
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (Swami Dayananda Saraswati Jayanti) | 23 फरवरी | रविवार |
होलिका दहन (Holika Dahan) | 13 मार्च | गुरुवार |
डोलयात्रा (Dolyatra) | 14 मार्च | शुक्रवार |
राम नवमी (Ram Navami) | 16 अप्रैल | रविवार |
जन्माष्टमी | 15 अगस्त | शुक्रवार |
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी (Ganesh Chaturthi/Vinayaka Chaturthi) | 27 अगस्त | बुधवार |
ओणम (Onam) | 5 सितंबर | शुक्रवार |
दशहरा (Dussehra) सप्तमी | 29 सितंबर | सोमवार |
दशहरा (महाअष्टमी) | 30 सितंबर | मंगलवार |
दशहरा (महानवमी) | 1 अक्टूबर | बुधवार |
महाऋषि वाल्मीकि जयंती | 7 अक्टूबर | मंगलवार |
करवा चौथ (Karwa Chouth) | 10 अक्टूबर | शुक्रवार |
नरक चतुदर्शी (Narak Chaturdashi) | 20 अक्टूबर | सोमवार |
गोवर्धन पूजा (Gocardhan Puja) | 22 अक्टूबर | बुधवार |
भाई दूज (Bhai Duj) | 23 अक्टूबर | गुरुवार |
छठ पूजा (chhath Puja) | 28 अक्टूबर | मंगलवार |
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | 24 नवंबर | सोमवार |
क्रिसमस ईव (Christmas Eve) | 24 दिसंबर | बुधवार |