कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से देश के सभी कर्मचारियों को 2030 तक भविष्य निधि, पेंशन और जीवन बीमा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है। EPFO के दष्टि पत्र में यह बात लिखी गई है।
EPFO की ओर से दिए गए एक बयान में कहा कि संगठन द्वारा तैयार दष्टिपत्र में अनिवार्य आधार पर सभी कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन एवं बीमा के जरिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवरेज काभी उल्लेख किया गया है।
इसमें सभी EPFO लाभ के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं बेहतर सेवा आपूर्ति व्यवहार के जरिए Online सेवाओं के बारे में भी जिक्र किया गया है।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जाॠय ने कल दष्टिपत्र 2030 पर विचार विमर्श के लिए ईपीएफ आफिसर्स एसोसिएशन तथा आल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन की बैठक बुलाई थी।