Bank Strike News: केरल स्थित सीएसबी बैंक (CSB Bank) के कर्मचारी बुधवार से तीन दिनों की हड़ताल पर हैं। बैंक कर्मचारियों के यूनियन का कहना है कि यह हड़ताल वेतन में वृद्धि समेत अन्य मुद्दों को लेकर है।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के महासचिव वेंकटचलम ने बताया कि कुछ समय पहले वेतन बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन सीएसबी बैंक में इसे लागू नहीं किया जा सका है। यह हड़ताल इसी को लेकर है। इसके अलावा बैंक कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों का भी विरोध कर रहे हैं।

CSB Bank में वेतन वृद्धि समझौते को लागू नहीं करना वजह

वेंकटचलम के अनुसार, सीएसबी बैंक ने कर्मचारी यूनियनों से कहा था कि वह इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच हुए वेतन समझौते को लागू करेगा। उन्होंने कहा कि यदि सीएसबी बैंक प्रबंधन बैंक में वेतन समझौते को लागू नहीं करता है, तो एआईबीईए को इस मुद्दे को इंडस्ट्री के आधार पर उठाना होगा।

उल्लेखनीय है कि सीएसबी बैंक की 400 से अधिक शाखाएं और 15 लाख से अधिक ग्राहक हैं। सीएसबी बैंक के कर्मचारी ऐसे समय हड़ताल पर गए हैं, जब अगले महीने एक के बाद एक छुट्टियां पड़ने वाली हैं। अक्टूबर महीने में कुछ जगहों पर बैंक छुट्टियों के चलते 21 दिन तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में सीएसअी बैंक के ग्राहकों को इस हड़ताल से अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: न जल्दी गलेंगे न फटेंगे; 100 रुपये के नए नोट लाने की तैयारी में रिजर्व बैंक

ये है अक्टूबर में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays In October 2021)

  • एक अक्टूबर : हाफ ईयरली क्लोजिंग (सिक्किम)
  • दो अक्टूबर : गांधी जयंती (पूरे भारत में)
  • तीन अक्टूबर : रविवार
  • छह अक्टूबर : महालया अमावस्या (बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक)
  • सात अक्टूबर : मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही (त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, मेघालय)
  • नौ अक्टूबर : दूसरा शनिवार
  • 10 अक्टूबर : रविवार
  • 12 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/महासप्तमी (बंगाल और त्रिपुरा)
  • 13 अक्टूबर : दुर्गा पूजा महाअष्टमी (बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा और असम)
  • 14 अक्टूबर : दुर्गा पूजा, दशहरा, आयुथ पूजा (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, पुडुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, केरल, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, असम)
  • 15 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/दशहरा/विजया दशमी (मणिपुर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पूरा भारत)
  • 16 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (दसैन) (सिक्किम)
  • 17 अक्टूबर : रविवार
  • 18 अक्टूबर : कटि बिहू (असम)
  • 19 अक्टूबर : ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (अहमदाबाद, इंफाल, कानपुर, कोच्ची, चेन्नई, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद)
  • 20 अक्टूबर : महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश)
  • 22 अक्टूबर : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू और कश्मीर)
  • 23 अक्टूबर : चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर : रविवार
  • 26 अक्टूबर : अभिगमन दिवस (जम्मू और श्रीनगर)