ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति जेफ बेजोस के मुकाबले 2 बिलियन ज्यादा देखने को मिल रही है। वहीं बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज संपत्ति 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। वास्तव में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में इजाफा होने की वजह से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
टेस्ला के शेयरों में इजाफा
आज टेस्ला के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी वजह से एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। अमरीकी बाजार भले ही ना खुला हो, लेकिन बीते सत्र में कंपनी के शेयर तेजी के साथ बंद हुए थे। जिसके कंपनी का शेयर 3.83 फीसदी की तेजी आई थी। जानकारों की मानें तो आज भी बाजार में टेस्ला के शेयरों में तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर बात बीते 5 सत्रों की करें तो 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है। जबकि एक महीने में कंपनी का शेयर 7.40 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा
शेयरों में तेजी आने की वजह से एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। वास्तव में टेस्ला में मस्क के 20 फीसदी शेयर हैं। जिसकी वजह से जब भी कंपनी के शेयरों में इजाफा होता है तो मस्क की संपत्ति में वृद्धि देखने को मिलती है। 24 घंटों में मस्क की संपत्ति में 6.35 बिलियन डॉलर की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 192 अरब डॉलर हो गई है।
जेफ बेजोस पीछे छोड़ सबसे अमीर शख्स बने बेजोस
मस्क की संपत्ति में इजाफा होने के साथ अब वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जबकि जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दोनों अरबपतियों की संपत्ति में दो अरब डॉलर का डिफ्रेंस आ गया है। यानी जेफ बेजोस की संपत्ति 190 अरब डॉलर रह गई है। वहीं बीते 24 घंटे में बेजोस की संपत्ति 3.42 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है।
टॉप 10 में बर्नार्ड को छोड़ सभी अमरीकी
वहीं दूसरी ओर टॉप अमीरों में फ्रेंच बिजनेस बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़ सभी अमरीकी हैं। बर्नार्ड दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं, जिनके पास 164 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं चौथे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 151 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग 135 बिलियन डॉलर, लैरी पेज 125 बिलियन डॉलर, सर्जी ब्रिन 121 बिलियन डॉलर, स्टीव बॉल्मर 109 बिलियन डॉलर वॉरेन बफे 104 बिलियन डॉलर और लैरी एलिसन 102 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। खास बात तो ये है कि सभी टॉप 10 अरबपतियों की संपत्ति 100 अरब से ज्यादा है।
टॉप 15 में अंबानी और 25 में अडानी
अगर बात टॉप 15 की बात करें तो उसमें एक भारतीय अरबपति का नाम शामिल है, और वो हैं मुकेश अंबानी। उनकी कुल संपत्ति 82.4 बिलियन डॉलर है। वो दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स है। वहीं गौतम अडानी दुनिया के टॉप 25 अमीरों में शामिल हो गए हैं। उनके पास कुल संपत्ति 56.7 बिलियन डॉलर है। मौजूदा समय में अडानी दुनिया 23वें सबसे अमीर शख्स हैं।