गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने शुक्रवार को बताया कि एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास में व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला दिया कि एलन मस्क को नवंबर 2021 से लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यानी अब मस्क का नाम गिनीज बुक में दर्ज होगा। लेकिन अन्य स्रोतों से पता चलता है कि यह आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर ($200 billion) के करीब है।
Musk से पहले जापानी निवेशक ने गवाएं थे 58.6 बिलियन डॉलर
GWR ने अपने ब्लॉग में लिखा है, “सटीक आंकड़े का पता लगाना लगभग असंभव है एलन मस्क का कुल घाटा वर्ष 2000 में जापानी टेक निवेशक मासायोशी सोन (Japanese tech investor Masayoshi Son) द्वारा निर्धारित 58.6 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।”
द हिल कि रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर 2021 में 320 बिलियन डॉलर से गिरकर जनवरी 2023 में 137 बिलियन डॉलर हो गई। मस्क की संपत्ति में गिरावट का मुख्य कारण टेस्ला के स्टॉक का खराब प्रदर्शन है। मस्क ने 7 बिलियन डॉलर के टेस्ला के स्टॉक (Tesla stock) बेचे हैं क्योंकि वह नवंबर में ट्विटर (Twitter) खरीदने के लिए फाइनेंस की कोशिश में थे। पिछले महीने उन्होंने 3.58 बिलियन डॉलर के स्टॉक बेचे थे। अप्रैल से अब तक उन्होंने कुल 23 बिलियन डॉलर से अधिक के स्टॉक बेच चुके हैं।
एलन मस्क के लगभग 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद अक्टूबर में उनकी संपत्ति में गिरावट तेज हो गई। ट्विटर डील के बाद मस्क ने तेजी से टेस्ला के स्टॉक भी बेचें। वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (France) हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $190 बिलियन है।
इस बीच गिनीज ने कहा है कि मासायोशी सोन की संपत्ति में गिरावट का कारण उनकी कंपनी सॉफ्टबैंक के डॉट कॉम क्रेश के कारण हुआ था। फरवरी 2000 में उनकी संपत्ति 78 बिलियन डॉलर थी जो उसी वर्ष जुलाई में गिरकर 19.4 बिलियन डॉलर हो गई। इसके बाद उनकी फर्म ने कई अमेरिकी और ब्रिटिश टेक कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे उनकी संपत्ति फिर बढ़ गई। गिनीज ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, “जैसा कि एलन मस्क ने अपना खुद का तकनीकी समूह बनाना जारी रखा है, भविष्य में किसी भी समय उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई तो हमें आश्चर्य नहीं होगा।”