World’s Fastest Motorcycles: मोटरसाइकिल और बाइक्स की जब भी बात होती है रफ्तार का जिक्र होना लाजमी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई ऐसी भी बाइक जो बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ सकती हो। यदि अब तक ये सवाल आपके जेहन में नहीं आया है तो अब जान लीजिए दुनिया में ऐसी भी बाइक्स हैं जो बुलेट ट्रेन को भी रफ्तार के मामले में पछाड़ सकती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की टॉप 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स की लिस्ट। जैसे जैसे लिस्ट बढ़ेगी वैसे ही रफ्तार भी बढ़ती जाएगी। तो आइये देखते हैं कौन सी बाइक्स हैं इनमें शामिल —
5. Honda CBR 1100 XX Blackbird: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की सुपरबाई सीबीआर 1100 एक्सएस ब्लैकबर्ड हमारी इस फेहरिस्त में पांचवे पायदान पर है। कंपनी ने इस बाइक में 1137 सीसी की क्षमता का लिक्विड कूल्ड इनलाइन 4 सिलेंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 153 HP की पॉवर देता है। ये बाइक महज 2.8 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

4.Kawasaki Ninja H2R: इस सूचि में चौथे पायदान पर जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी की बेहतरीन सुपरबाइक कावासाकी निंजा एच2आर है। कंपनी ने इस बाइक में 998 सीसी की क्षमता का 4 स्ट्रोक इन लाइन DOHC इंजन का प्रयोग किया है। इसकी तेज रफ्तार के चलते कंपनी ने इस बाइक में एक इलेक्ट्रॉनिक राइडर सपोर्ट सूट को भी शामिल किया है। ये बाइक महज 2.5 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 357 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

3.MTT Turbine Superbike Y2K: अमेरिका के फ्रैंकफिन स्थित कंपनी एमटीटी टरबाइन टेक्नोलॉजी ने इस बाइक का निर्माण किया है। इस बाइक में कंपनी ने रोल्स रॉयस का 250-C18 turboshaft इंजन लगाया है। इसके अलावा इसमें 2 स्पीड सेमी आॅटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। ये बाइक महज 2.5 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 365 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हमारी सूचि में ये तीसरे पायदान पर है।

2. Suzuki Hayabusa: बाइक्स की बात हो और सुजुकी का जिक्र न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। सुजुकी हायाबुसा दुनिया की दूसरी सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक है। इस बाइक में कंपनी ने 1340 सीसी की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त DOHC इंजन प्रयोग किया है। ये बाइक महज 2.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 399 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आपको बता दें कि, सुजुकी हायाबुसा के फैन बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी हैं।

1. Dodge Tomahawk: ये है दुनिया की सबसे फास्टेस्ट बाइक, इसे अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी डॉजे ने तैयार किया है। इस बाइक में 8277 सीसी की क्षमता का 10 वॉल्व वाला 4 स्ट्रोक इंजन का प्रयोग किया है। ये एक नॉन स्ट्रीट लीगल बाइक है। इसे सामान्य रोड़ पर चलाने की अनुमति क्यों नहीं है इस बात का अंदाजा आप इसके पिकअप से ही लगा सकते हैं। ये बाइक महज 1.7 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 563 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई है।

ये थीं दुनिया की 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स। इन बाइक्स को सही मानक और तय सुरक्षा मानदंडों के अनुसार टेस्ट किया गया है। डॉजे टॉम हॉक के पिक अप को लेकर कहा जाता है कि ये बाइक 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में 1.7 सेकेंड से 2 सेकेंड का वक्त लेती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड को भी कई बार अलग अलग दर्ज किया गया है। ये ड्राइविंग कंडीशन और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है।