Nissan Car Offers: लॉकडाउन के चलते देश का ऑटो सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर दे रही हैं। जापानी वाहन निर्माता कंपनी Nissan ने ग्राहकों के लिए “बाय नॉउ, पे लेटर” प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक इस महीने कार खरीद सकेंगे और इसके पैसे उन्हें अगले साल देने होंगे। तो आइये जानते हैं क्या है ऑफर –

दरअसल, Nissan ने कारों की बिक्री के लिए अलग अलग फाइनेंस स्कीम लांच किया है। जिसमें पेपरलेस कार लोन पेमेंट से लेकर, महिलाओं के लिए कार लोन, प्राइवेट सेक्टर में वेतनभोगी, सरकारी कर्मचारी, PSU कर्मचारी और कृषी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए अलग अलग फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। कंपनी ने कुछ नए फाइनेंसियल सर्विस शुरू किए हैं जो कि इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल रहे हैं।

नौकरी जाने पर कार की EMI को कवर किया गया है। इसके अलावा COVID-19 से संबधित मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में भी भी कार की मासिक किस्त को कवर किया जा रहा है। कंपनी अपने चुनिंदा मॉडलों पर “बाय नॉउ, पे लेटर” सर्विस दे रही है। इसके तहत इस महीने कार खरीदने पर ग्राहकों को अगले साल जनवरी 2021 से पेमेंट करना होगा। हालांकि इन स्कीम में शर्ते और नियम लागू हैं।

इन फाइनेंस स्कीम के अलावा कंपनी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पिक एंड ड्रॉप सर्विस को भी शुरू किया है। कार खरीदने पर कंपनी सीधे आपके घर पर डिलीवरी देगी। इस दौरान कार को पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाएगा। वहीं कार को डिलीवर करने वाला एक्जीक्यूटिव भी पूरी तरह से सैनेटाइजेशन का ख्याल रखेगा। कंपनी ने अपने डीलरशिप से लेकर वर्कशॉप तक कर्मचारियों को सैनेटाइजेशन का निर्देश दिया है।

नोट: यहां पर बताए गए फाइनेंस स्कीम मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी Nissan डीलरशिप से संपर्क करें। कंपनी ने सरकार के निर्देशानुसार और स्थानीय प्रशासन की अनुमति के साथ कुछ इलाकों में अपने डीलरशिप पर ऑपरेशन शुरू किया है।