Mahindra BS-6 Xuv500 : देश में अप्रैल 2020 से लागू होने वाले मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहन को बीएस6 से अपडेट कर रही है। इस सूची में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XUV500 को भी शामिल कर दिया है। BS6 XUV500 को अगले कुछ सप्ताह में शोरुम पर पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने इस कार के वर्तमान में मौजूद 2.2 लीटर डीजल इंजन को ही अपडेट किया है। हालांकि अपडेट किए गए इंजन में पावर के फिलहाल बढ़ने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
BS6 XUV500 को चार वेरिएंट W5, W7, W9 और W11 में उतारा जाएगा और यह कार केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध होगी। कार में गियरबॉक्स के एकमात्र 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प को पेश किया जाएगा। यानी XUV500 ऑटोमैटिक 1 अप्रैल 2020 के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। बता दें, BS4 XUV500 डीजल-ऑटोमैटिक के साथ आती है, जिसकी कीमत 15.32 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं इस कार 2.2-लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन कंपनी 2019 के मध्य में बंद कर चुकी है।
इंजन को अपडेट करने के अलावा नई कार में कोई खास बदलाव देखेने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले जरूर बढ़ जाएगी। XUV500 2011 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी इसके सेकेंड जेनरेशन XUV500 की भी टेस्टिंग कर रही है। जिसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी मॉडल Mahindra Scorpio के नए फेसलिफ्ड मॉडल को भी लांच करने की तैयारी कर रही है। जिसमें BS6 इंजन के साथ कई अपडेट देखने का मिलेंगे। Scorpio पिछले 17 सालों से लगातार मार्केट में बनी हुई है, जिसे अब तक सिर्फ 2 बार अपडेट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नेक्सट जेनरेशन Scorpio को 2020 Auto Expo मे पेश किया जा सकता है।