भारतीय ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘बोलेरो पावर प्लस’ लॉन्च की है। कंपनी ने कार की कीमत 6.59 लाख रूपए (एक्स शोरूम, मुंबई) रखी है। महिंद्रा बोलेरो के इस वेरिएंट में mHawkD70 इंजन लगा है, कंपनी के मुताबिक नई बोलेरो पुराने वाले वर्जन से 13 फीसदी ज्यादा पावर और 5 फीसदी ज्यादा माइलेज देती है। महिंद्रा ने अपने पुराने मॉडल में थोड़े बदलाव के इसे पेश किया है।
नया 1493 cc वाला इंजन 71hp की मैक्सिमम पावर और 195 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई महिंद्रा बोलेरो पावर प्लस तीन वैरिएंट- SLE, SLX और ZLX में उपलब्ध होगी। इस गाड़ी में वो सारे फीचर्स दिए गए हैं जो बोलेरो के स्टैंडर्ड वेरिएंट में उपलब्ध हैं। नई बोलेरो में 7 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। फीचर्स के तौर पर इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 2-डिन इंफोटेंमेंट सिस्टम और कंपनी की नई होंडा कनेक्ट मोबाइल सर्विस दी गई है। केबिन पूरी तरह ब्लैक कलर में है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेजिडेंट एंड चीफ एग्जिक्यूटिव (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बोलेरो 10 साल तक इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। अब नई कॉम्पैक्ट साइज की और ज्यादा पावरफुल बोलेरो इस ब्रैंड को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेगी। वहीं अगर आप नई बोलेरो खरीदना चाहते हो, तो इसकी कम की गई कीमतों के साथ खरीद सकते हो।