जापान की प्रमुख कार कंपनी होंडा की फोर्थ जेनरेशन होंडा सिटी कार की बिक्री का आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है। कंपनी ने 32 महीने में यह उपलब्धि हासिल की है और यह देश में मध्यम आकार की तेजी से बिकने वाली सेडान कार बन गयी है। होंडा सिटी का यह बेस्ट सेलिंग मॉडल जनवरी 2014 में लॉन्च हुआ था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ सिटी की कुल बिक्री 6.3 लाख को पार कर गयी है। वहीं जनवरी 2014 में पेश नई सिटी कार की बिक्री अगस्त के अंत तक 2,00,098 इकाई रही। होंडा ने सबसे पहले जनवरी 1998 में सिटी कार पेश की थी। होंडा कार्स इंडिया का का गठन दिसंबर 1995 में हुआ और इसकी दो विनिर्माण इकाइयां है। एक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में तथा दूसरा राजस्थान के अलवर जिले के तापुकारा में है।

सिटी सीरीज की फोर्थ जेनरेशन कार स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाइल और लेटेस्ट डिजाइन से लैस है। कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। कार में सीवीटी ट्रांसमिशन सिस्टम, i-VTec पेट्रोल इंजन और i-DTEC इंजन जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सिटी के अलावा होंडा के और भी कई पॉप्युलर प्रॉडक्ट हैं। जिनमें होंडा ब्रिओ, होंडा जैज, होंडा अमेज़ प्लस, होंडा मोबिलियो, होंडा बीआरवी प्लस और होंडा सीआरवी शामिल हैं।