Honda CBR500R: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन-अप को अपडेट करते हुए नई 2020 Honda Africa Twin एडवेंचर स्पोर्ट बाइक को लांच किया है। जिसके बाद अब कंपनी भारत के लिए नई 500cc स्पोर्ट बाइक CBR500R को लॉन्च करने की योजना बना रही हैंं। CBR500R कंपनी की सबसे लोकप्रिय 500cc बाइक में से एक है, जिसे सबसे पहले 2013 में हुए EICMA मे पेश किया गया था।

CBR500R होंडा की 500cc trio प्लान के तहत लॉन्च की जाएगी, जिसके फ्रंट में 120-सेक्शन और रियर में 160-सेक्शन टायर साइज दिए जाएंगे। Honda CBR500R के फ्रंट में डुअल-चैनल ABS के साथ 17.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक मिलेगा। इंजन विकल्प की बात करें, तो 2020 होंडा CBR500R में 471cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। जो 6500rpm पर 43HP की पावर और 8600rpm पर 47HP तक की पावर प्रदान करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ कंपनी 6-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प दे सकती है। माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्पोर्ट बाइक 28.6kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगी।

CBR500R भारत में लॉन्च होने के बाद देश की प्रसिद्व मिडल वेट स्पोर्ट बाइक Kawasaki Ninja 650 की प्रतिद्वंदी होगी। इस बाइक की लंबाई 2,080mm, चौडाई 755mm और उंचाई 1,145mm दी जाएगी। बता दें, निन्जा की लंबाई 2,115mm, चौडाई 740mm और उंचाई 1,135mm है। यानी होंडा की यह नई बाइक आकार में Kawasaki Ninja 650 से बड़ी होगी। हालांकि CBR500R में निन्जा के समान ही 130mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जाएगा। जबकी इसका वेट निन्जा के मुकाबले करीब 4kg कम होगा।

फिलहाल इस बाइक की कीमत को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक की ​कीमत 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आसपास रखी जाएगी। बता दें, होंडा भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक होंडा अपनी 4 नई 500cc प्रीमियम बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें CBR500R, CB300R, CRF1100L और CBR650R शामिल होंगी।  वहीं, कंपनी ने हाल ही में नई 2020 Honda Africa Twin एडवेंचर स्पोर्ट बाइक को लांच किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 15.35 लाख रुपये तय की गई है।