Top 5 Budget Scooters: देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने निजी वाहन के मायने अच्छी तरह से समझ आ गए हैं, देश में लॉकडाउन को 40 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। जिसमें पब्ल्कि वाहनों को चलने की भी अनुमति नहीं है। ऐसे में खुद का वाहन होना किसी वरदान से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि वर्तमान में कौन-से दोपहियां वाहन (Scooter) बेहद कम कीमत में उपलब्ध है।
Honda Activa 6G: हमारी सूची में सबसे पहला नाम Honda Activa 6G का है, नई जेनरेशन एक्टिवा की शुरुआती कीमत 63,336 एक्स-शोरूम तय की है। जिसमें 109.51cc की क्षमता का 2 स्ट्रोक SI फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है, जो 5.73kW की पावर और 8.79 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर के माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है।, जो 60 kmpl तक का है।
TVS Jupiter: इस सूची में दूसरा नाम Jupiter का है। इसकी शुरुआती कीमत 67,911 (एक्स-शोरूम) तय की है। नई TVS Jupiter में BS6 इंजन के साथ ही फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ 110cc की क्षमता के इंजन का प्रयोग किया गया है। जो 8ps की पावर और 8.4nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज 56 kmpl का है।
Suzuki Access: सुजुकी एक्सेस भारत में 125cc सेगमेंट का लोकप्रिय स्कूटर है, इसकी शुरुआती कीमत 67,110 रुपये रखी गई है, इस स्कूटर में 124cc का इंजन मिलता है, जो 8.7PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज 52.45kmpl का है।
Honda Dio BS6 : हमारी सूची में अगला नाम BS6 Honda Dio का है, इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 59,990 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 109.5cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का प्रयोग किया गया है। इस स्कूटर का माइलेज 52.45kmpl तक का है।
Tvs Ntorq: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Tvs Motor ने भी अपने लोकप्रिय स्कूटर NTorq को Bs6 कंम्पलाइंट कर लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 66,885 रुपये रखी गई है। बता दें, NTorq स्कूटर में 124.79cc का सिंगल-सिलेंडर युक्त इंजन मिलता है, जो 10.5Nm का टॉर्क और 9.4PS की पीक पावर प्रदान करता है। रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूटर का माइलेज 47kmpl का है।
नोट: हमारे यहां स्कूटर की कीमत को लेकर जो भी जानकारी दी गई है, वह लोकेशन और डीलरशिप पर अलग हो सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए नजदीक डीलरशिप पर संपर्क करें।