यहां कूड़ा बिनने वाली एक बुजुर्ग महिला को यहां एक बैग में 1,000 के 52,000 मूल्य के नोट मिले। दो दिन पहले सरकार ने 1,000 का नोट बंद कर दिया था। बुजुर्ग महिला को एक प्लास्टिक के बैग में ये नोट मिले। हालांकि, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने यह घटना आज सुबह लॉ कॉलेज रोड की गलियों में हुई। शांता ओवहल नामक महिला आज सुबह कूड़ा अलग कर रही थी तभी उन्हें यह प्लास्टिक बैग मिला। बाद में महिला की इसकी सूचना निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं किसने ये नोट कूडे के बैग में रखे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये नोट असली हैं या नकली। मोदी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को आधी रात से बंद कर दिया है। सरकार के इस फैसले को भ्रष्टाचार, कालाधन और जाली नोटों के खिलाफ उठाया गया कदम बताया जा रहा है, हालांकि फैसले से देशभर के लोगों में अफरातफरी है। नरेंद्र मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वे लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक या पोस्‍ट ऑफिस में जमा कराए जा सकते हैं। जहां एटीएम से 18 नवंबर तक 2,000 रुपए प्रति कार्ड प्रति दिन निकाल सकता है। वहीं, बैंकों से 4000 रुपए तक ही एक्सचेंज किए जा रहे हैं। हालांकि 18 नवंबर के बाद एटीएम की सीमा भी 4000 रुपए कर दी जाएगी।

नोट बंद करने को लेकर पीएम मोदी पर भड़के केजरीवाल, देखें वीडियो:

गुरुवार को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नए नोट के साथ सेल्फी और फोटो अपलोड की। 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद से परेशान लोगों ने गुरुवार सुबह से ही बैंकों के बाहर जुटना शुरू कर द‌िया था। जैसे-जैसे लोगों को नोट मिलते गए, वैसे ही सोशल मीडिया पर नोट के साथ सेल्फी की संख्या भी बढ़ती चली गई।