Upcoming New midsize SUV India 2026: भारत में मिडसाइज़ SUV सेगमेंट हमेशा से सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहा है और इसमें मौजूद हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों के बीच 2026 में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। आने वाले साल में इस सेगमेंट में नई जनरेशन मॉडल, बड़े फेसलिफ्ट और एक पॉपुलर SUV की वापसी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं 2026 में भारत में लॉन्च होने वाली सभी मिडसाइज़ SUV की पूरी लिस्ट, उनकी संभावित कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और इंजन ऑप्शन के साथ।
New Kia Seltos (नई जनरेशन)
लॉन्च: 2 जनवरी 2026
संभावित कीमत: 13 लाख से 23 लाख
इंजन: 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L डीज़ल
नई किआ सेल्टोस को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे इसका साइज पहले से बड़ा हो गया है। इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 5-इंच AC कंट्रोल डिस्प्ले, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। 2027 में इसका हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है।
Mahindra XUV 7XO
लॉन्च: Q1 2026
संभावित कीमत: 14 लाख से 25 लाख
इंजन: 2.0L टर्बो पेट्रोल, 2.2L डीज़ल
XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन मानी जा रही XUV 7XO, Mahindra की पहली ICE SUV होगी जिसमें
ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप
पैनोरमिक सनरूफ
इलेक्ट्रिक बॉस मोड
AWD डीज़ल ऑप्शन
जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Renault Duster (कमबैक)
लॉन्च: 26 जनवरी 2026
संभावित कीमत: 11 लाख से 19 लाख
इंजन: 1.3L टर्बो पेट्रोल
करीब 4 साल बाद Renault Duster की भारत में वापसी हो रही है। नई जनरेशन Duster पहले से ज्यादा प्रीमियम होगी। भविष्य में इसका हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च हो सकता है।
Nissan Tekton
लॉन्च: 2026 की पहली छमाही
संभावित कीमत: ₹11 लाख – ₹19 लाख
इंजन: 1.3L टर्बो पेट्रोल (संभावित)
Nissan Tekton, Renault Duster पर आधारित होगी और इसके डिजाइन में Nissan Patrol SUV की झलक देखने को मिलेगी।
Skoda Kushaq Facelift
लॉन्च: Q1 2026
संभावित कीमत: 11 लाख से 19 लाख
इंजन: 1.0L टर्बो, 1.5L टर्बो
फेसलिफ्ट Kushaq में
पैनोरमिक सनरूफ
ADAS
360-डिग्री कैमरा
नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
जैसे बड़े अपडेट मिल सकते हैं।
Volkswagen Taigun Facelift
लॉन्च: Q3 2026
संभावित कीमत: 11 लाख से 19 लाख
इंजन: 1.0L टर्बो, 1.5L टर्बो
Taigun फेसलिफ्ट में भी Kushaq जैसे फीचर्स और डिजाइन अपडेट देखने को मिलेंगे।
Honda Elevate Facelift
लॉन्च: 2026 की दूसरी छमाही
संभावित कीमत: 11 लाख से 17 लाख
इंजन: 1.5L पेट्रोल
Honda Elevate को नया लुक, अपडेटेड डैशबोर्ड और ज्यादा फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।
Jansatta Automobile Expert Conclusion
2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। नई Kia Seltos से लेकर Renault Duster की वापसी तक, मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में ग्राहकों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प होंगे।
(Source: Autocar India)
